Boni kapoor's Mili.
आपने इरफ़ान की लाइफ ऑफ पाई, राजकुमार राव की ट्रैप्ड, या फिर हॉलीवुड की कई ऐसी फिल्मों को देखा होगा जिसमें एक्टर किसी ऐसी स्थिति में फँस जाता है, जिसमें कोई सामान्य आदमी तो सर्वाइव नहीं कर सकता, जैसे बिना खाये पिये महीनों जिंदा रहना, किसी छोटे से सुरंग या बोर वेल में किसी बच्चे का फँस जाना, कुछ इसी तर्ज पर आधारित है बोनी कपूर की "मिली" "मिली" को डायरेक्ट किया है Mathukutty Xavier ने, इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है बोनी कपूर ने,और इस फ़िल्म के मुख्य किरदार की भूमिका निभाया है जाह्नवी कपूर ने। जाह्नवी कपूर से जब द एक्टर अड्डा 2022 पर पूछा गया कि 'was there a scene in a film you did this year which felt like a life and deth?' तब वो Mili का जिक्र करती हैं। अगर कोई एक्टर अपनी उस फिल्म को आगे रखता है जिसने कुछ ज्यादा नहीं किया, एक ऐसी फिल्म जिसे मिला जुला रेस्पॉन्स मिला हो। तो उस एक्टर के द्वारा किये गए कार्य को देखने का मन जरूर करता है। 'Mili', Netflix India पर 4 नवम्बर को रिलीज होती है और मिला जुला रेस्पॉन्स पाती है। फ़िल्म का 40 से 45 मिनट, फ़िल्म की भूम...