Chopsticks A Cinema.
जब आप थोड़ा-थोड़ा प्यार महसूस करने लगें हों। okay, मैं कहना ये चाहता हूँ कि जैसे कोई किसी के प्यार में नया-नया पड़ता है, उसके चेहरे पर जो मंद-मंद मुस्कान थोड़ी-थोड़ी देर पर उभर आती है। बिल्कुल वैसी ही मुस्कान आपको 'chopsticks' फ़िल्म को देखते वक्त होगी। बेजान गर्मी वाले दिन की शाम में जब बारिश होती है और आप अपनी प्रेमिका का हाथ पकड़कर बारिश में भींगते हैं, तब जो एहसास होता है, वही एहसास इस फ़िल्म को देखते वक्त मुझे हुआ। 'Chopsticks' एक offbeat थोड़ी quirky फ़िल्म है। जिसे लिखा है Sachin yardi और Rahul awte. और डायरेक्ट किया है सचिन यार्डी ने ही। इस फ़िल्म के मुख्य किरदार हैं 'Mithila palkar, Abhay deol, Vijay Raaz. इसके अलावा भी थोड़े चेहरे देखने को मिलते हैं। इस फ़िल्म की सबसे अच्छी चीज यह भी थी कि इसके कास्ट क्रू कम थे। जिससे कहानी का जो सॉफ्टनेस होना चाहिए था वो एक्टर के चेहरे से हटा नहीं। 2019 में आई इस फ़िल्म को अभी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 'निरमा' नाम की जिस लड़की का किरदार मिथिला निभा रहीं हैं। वो थोड़ी कम आत्मविश्वासी, झिझक से भरी, अपनी बात...