DHAI CHAAL Written by NAVEEN CHAUDHARY (एक पाठक के दिल की बात)
ढाई चाल यह एक मल्टीलेयर्ड कहानी है। जिसका आवरण राजीव प्रकाश खरे, ने बनाया है। किताब अपने अंतिम रूप में राजकमल समूह के हाथों ही पहुँचा है। जहाँ आपको मिलेगा सत्ता की हिस्सेदारी, एक बलात्कार, धर्म जाति मीडिया, छल-प्रपंच, और ढाई चाल। हाँ! नवीन चौधरी ने इस समाज के बीच रहते हुए अपने हिस्से का काम कर दिया। अभी हाल ही में मैंने कपिल के शो पर कीकू शारदा को एक जोक मारते सुना - " जॉन भाई, आप मेरी भी बाइक उठा कर फेंक दो, पेट्रोल बहुत महँगे हो गए हैं।" (इन बनावटी इंग्लैंड एक्ससेंट) सभी हँसने लगते हैं। पेट्रोल महँगा हैं। यह सभी न्यूज़ वाले जानते हैं पर उस पर बात नहीं कर सकते वैसी स्थिति में एक सबसे ज्यादा देखे जाने वाले चैनल ने बड़ी ही मजाकिया ढंग से सबके सामने आम इंसान की परेशानी को रख दिया। सबको समझ भी आ गया और मजा भी। इसलिए हर वक्त अपनी बात कहने का एक बेहतर तरीका ढूंढ़ना चाहिए। एक सामाजिक व्यक्ति होने के नाते कॉमेडियन ,लेखक, कलाकार आदि का तो मह...